खान सर का शादी किसके साथ हुआ ; खान सर का अचानक शादी का कारण क्याहै
खान सर का शादी किसके साथ हुआ:- मशहूर शिक्षक खान सर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच सादगी से शादी कर ली है। उनकी पत्नी एएस खान बिहार के सिवान की रहने वाली हैं और खबरों के अनुसार एक सरकारी अधिकारी हैं। पटना में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में एएस खान पहली बार सबके सामने आईं, जहां उनकी शालीनता ने सबका दिल जीत लिया।
Marriage date :-मशहूर शिक्षक खान सर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच शादी की। 2 जून को पटना के एक होटल में रिसेप्शन पार्टी दी गई। रिसेप्शन में उनकी पत्नी पहली बार सबके सामने आईं। अब लोग उनकी पत्नी एएस खान के बारे में जानना चाहते हैं। वह कहां की रहने वाली हैं और क्या करती हैं, यह जानने के लिए लोग उत्सुक हैं।
खान सर का अचानक शादी का कारण:-
खान सर का अचानक शादी इसके लिए सभी लोग चौक गया है। उनकी शादी की खबर सुनकर लोग हैरान थे। रिसेप्शन पार्टी में शिक्षा और राजनीति से जुड़े कई लोग शामिल हुए। अब हर कोई खान सर की पत्नी एएस खान के बारे में जानना चाहता है। बता दें कि खान सर उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। उनका ननिहाल बिहार के सिवान में है।
सिवान की रहने वाली है खान सर की बेगम :-
खबरों के अनुसार, खान सर की शादी बिहार के सिवान जिले में हुई है। उनका ससुराल सिवान के नगर थाना क्षेत्र के झगरहवा बर इलाके में है। सूत्रों के अनुसार, खान सर की पत्नी एएस खान एक सरकारी अधिकारी हैं। हालांकि, NBT इसकी पुष्टि नहीं करता है। खान सर का ननिहाल भी सिवान में ही है। खान सर की मां को एएस खान बहुत पसंद हैं। इसलिए यह रिश्ता हुआ।
6 जून को छात्रों को देंगे पार्टी :-
खान सर ने अपने छात्रों के लिए अलग से पार्टी देने की बात कही है। उन्होंने इसकी तारीख भी बताई है। उन्होंने कहा था कि वह अपने छात्रों को अलग से दावत देंगे। 6 जून को एक और रिसेप्शन होगा। इसमें सिर्फ खान सर के छात्र ही शामिल होंगे।