Breaking News

Kuldeep Yadav and Vanshika engagement Lucknow ; कुलदीप यादवका इंगेजमेंट वंशिकाके साथ लखनऊ में किएहैं

 भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में सगाई कर ली है। कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका को अपना हमसफर बनाया है।

Vanshika Chadha: भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में बचपन की दोस्त से सगाई की। समारोह में कुलदीप और वंशिका के परिजन के अलावा कुछ खास लोग शामिल हुए। जानें कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया?


Vanshika Chadha Biography: भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने निजी जीवन में एक नई पारी की शुरुआत की है। बुधवार को लखनऊ स्थित एक होटल में कुलदीप यादव ने सगाई कर ली। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से सगाई की है। लखनऊ के एक होटल में हुआ यह सगाई समारोह का आयोजन बेहद निजी रहा। समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। समारोह बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में हुआ। सगाई समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे।

सगाई समारोह में क्रिकेटर कुलदीप यादव ने ऑफ व्हाइट कलर की बंदगला शेरवानी पहनी हुई थी। इसमें वह काफी रॉयल लुक में दिखे। वहीं, वंशिका ने नारंगी रंग का भारी लहंगा पहना था। वह इस लहंगे में बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। कुलदीप वंशिका की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

कौन है वंशिका:-
कानपुर के श्यामनगर लालबंगला निवासी वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। करीबी मित्र ने बताया कि सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं।कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई की है। पहले जून में ही सगाई के बाद दोनों की शादी होनी थी, लेकिन कुलदीप के इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने के कारण अब शादी बाद में होगी।


शादी की तारीख अभी तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इसी साल के आखिरी तक शादी कर लेंगे। कुलदीप पांच जून की सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां 20 जून से उन्हें पहला टेस्ट मैच खेलना है।

रिंकू सिंह, सांसद प्रिया सरोज के साथ पहुंचे:-
सिक्सर किंग के नाम से जाने वाले रिंकू सिंह मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने कुलदीप और वंशिका को बधाई दी। आठ जून को लखनऊ के एक होटल में रिंकू और प्रिया की सगाई होनी है।इसके साथ ही सपा सांसद प्रिया सरोज भी इस कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने कुलदीप और वंशिका के साथ फोटो भी शेयर की। प्रिया सरोज ने कैप्शन में लिखा- कुलदीप भैया और वंशिका को हार्दिक बधाई!